Breaking

Search This Blog

Saturday, January 2, 2021

Important days of July month

 Important days of July month

1 जुलाईराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
  • यह दिवस प्रसिद्ध चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री विधानचन्द्र राय की याद में मनाया जाता है।
  • । जुलाई को डॉ. बी.सी. राय का जन्मदिन और पुण्य तिथि दोनों ही हैं।
1 जुलाई : भारतीय स्टेट बैंक का स्थापना दिवस
  • 1 जुलाई, 1955 को 'इम्पीरियल बैंक' का नाम बदलकर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया रख दिया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को एसबीआई की देशी-विदेशी शाखाओं में बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
  • Important days of July month
    Important days of July month
1 जुलाई : चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस

2 जुलाई : विश्व यूएफओ (Unidentified flying object) दिवस
  • विश्व यूएफओ दिवस एक वार्षिक जागरूकता दिवस है, जो अज्ञात उड़ती वस्तुओं और अलौकिक जीवन के निःसंदेह अस्तित्व की खोज के प्रति उत्सुकता बढ़ाता है।
2 जुलाई : विश्व खेल पत्रकार दिवस
  • उद्देश्य : खेल पत्रकारों के कार्यों की सराहना करना और उन्हें अपने काम में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना।
4 जुलाई : संयुक्त राज्य अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का 244वाँ स्वतंत्रता दिवस 4 जुलाई, 2020 को मनाया गया।
4 जुलाई : अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 
  • यह दिवस जुलाई के पहले शनिवार को मनाया जाता है। 
  • वर्ष 2020 में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की थीम थी 'जलवायु कार्रवाई के लिए सहकारिता' (Cooperatives for Climate Action) র संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 दिसम्बर, 1992 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
6 जुलाई : विश्व जूनासेस डे (World Zoonoses Day) 
  • इस दिवस का उद्देश्य लोगों में जूनोटिक रोगों के जोखिम के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
10 जुलाई : राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (National Fish Farmers Day)
  • आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेश वाटर एक्वाकल्चर (ICAR-Central Institute of Freshwater Aquaculture) ने 10 जुलाई, 2020 को 17वाँ राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (National Fish Farmers Day ) मनाया।
  • यह दिवस वैज्ञानिकों डॉ के. एच. अलीकुन्ही (Dr K HAlikunhi) और डॉ. एच. एल. चौधरी (Dr. H.L Chaudhary) की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने 10 जुलाई, 1957 में प्रेरित प्रजनन तकनीक (Induced Breeding Technology) का आविष्कार किया था।
  • इस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मत्स्यपालन विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board NFDB) के सहयोग से मत्स्य विभाग द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया।
। जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day ) 
  • वर्ष 2020 के विश्व जनसंख्या दिवस की थीम 'how to safeguard the health and rights of women and girls now' थी।
14 जुलाई : फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस

15 जुलाई : विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skill Day)
  • वर्ष 2020 के विश्व युवा कौशल दिवस की थीम 'स्किल्स फॉर ए रेसिलियंट यूथ' (Skills for a Resilient Youth ) थी।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसम्बर, 2014 को युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 जुलाई को 'विश्व युवा कौशल दिवस' के रूप में अधिसूचित किया। ऐसा पहला दिवस 15 जुलाई, 2015 को मनाया गया। 
16 जुलाई : विश्व सर्प दिवस (World Snake Day )

17 जुलाई विश्व इमोजी दिवस
  • पहला इमोजी दिवस वर्ष 2014 में मनाया गया था।
17 जुलाई : विश्व अन्तर्रा्ट्रीय न्याय दिवस
  • यह दिवस 17 जुलाई, 1998 को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिमिनल न्यायालय (ICC) की संस्थापक संधि और रोम संविधि (Rome Statute) को अपनाने की वर्षगाँठ का प्रतीक है।
18 जुलाई : अन्तर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस (Nelson Mandela International Day) 
  • 18 जुलाई को 'अन्तर्राष्ट्रीय मंडेला दिवस' घोषित किया था। यह दिवस पहली बार वर्ष 2010 में मनाया गया।
20 जुलाई : अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस
  • 20 जुलाई, 1924 को अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) की स्थापना के उपलक्ष्य में वर्ष 1966 से प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस को मनाने का सुझाव यूनेस्को ने दिया था।
  • 1966 से प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज संघ के 185 सदस्यों द्वारा विश्व भर में मनाया जाता है, इस दिन कई स्थानों पर शतरंज की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं।
23 जुलाई : राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 
  • 23 जुलाई, 1927 को भारत में पहली बार रेडियो प्रसारण शुरू किया गया था।
24 जुलाई: आयकर दिवस
  • यह 160 वाँ आयकर दिवस था। 24 जुलाई, 1860 को भारत में पहली बार सर जेम्स विल्सन द्वारा आयकर पेश किया गया था।
26 जुलाई: कारगिल विजय दिवस
  • 26 जुलाई, 2020 को कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगाँठ मनाई गई।
  • यह दिवस 'ऑपरेशन विजय' की सफलता की याद में मनाया जाता है।
  • 26 जुलाई, 1999 को भारत ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों के कब्जे से अपने क्षेत्र को पुनः प्राप्त किया था। 
28 जुलाई : विश्व हैपेटाइटिस दिवस
  • वर्ष 2020 के विश्व हैपेटाइटिस दिवस की थीम 'हैपेटाइटिस- फ्री फ्यूचर' (Hepatitis-free future) थी।
29 जुलाई : अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 
  • वर्ष 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुए बाघ सम्मेलन में 29 जुलाई को प्रतिवर्ष 'अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।
30 जुलाई : मैत्री का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Friendship)
  • भारत सहित कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है

No comments:

Post a Comment